{"_id":"5d24ef838ebc3e6d2278256d","slug":"dharna-sonipat-news-rtk5036858186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टर के लोगों का हुडा कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टर के लोगों का हुडा कार्यालय पर धरना
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
हुडा कार्यालय पर एन्हांसमेंट के विरोध में धरने पर बैठे सेक्टर के लोग
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन हुडा सेक्टर्स सोनीपत के बैनर तले मंगलवार को सेक्टरों में रहने वाले लोगों ने एन्हांसमेंट के विरोध में हुडा कार्यालय पर धरना दिया। जहां एन्हांसमेंट में मोटी रकम वसूलकर भी सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाते हुए सरकार व हुडा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र राठी ने बताया कि प्रदेश सरकार एन्हांसमेंट के नाम पर सेक्टरों में रहने वाले लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। करीब दो वर्ष से लोग एन्हांसमेंट की रिकेलकुलेशन करवाने के लिए आंदोलनरत है, लेकिन सरकार झूठे वादे के सिवाय कुछ नहीं कर रही। इससे पहले निगम चुनाव से पहले पहले सरकार दिसंबर माह में 15 प्रतिशत ब्याज माफी की घोषणा कर चुकी है। दूसरी ओर सरकार तीन सेवानिवृत्त जजों की कमेटी की रिपोर्ट को भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। इसलिए सरकार अपनी ही गलतियों पर पर्दा डालना चाहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 31 जुलाई तक एन्हांसमेंट की रिकेलकुलेशन नहीं की तो 1 अगस्त से जिलेवार हुडा मुख्यालय पंचकूला में धरना शुरू होगा। इस दौरान सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए के प्रधान रामधन मलिक, महासचिव बलजीत दहिया, सेक्टर-13 आरडब्ल्यूए के महासचिव जयदेव अरोड़ा, दयाचंद बागड़ी, राजकुमार राणा, सतपाल तोमर, ओमप्रकाश सैनी, ओमप्रकाश आंतिल, महावीर सिंह, गुरुदयाल चौपड़ा, मास्टर सूबेसिंह, एसएस भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।