{"_id":"658c6292cc632ccdc80be566","slug":"dharna-in-protest-against-assault-with-electricity-corporation-team-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11511-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली निगम की टीम के साथ हुई मारपीट के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली निगम की टीम के साथ हुई मारपीट के विरोध में धरना
Wed, 27 Dec 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार धरने पर बैठे कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए। संवाद
गन्नौर। गांव भांवर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ हुई मारपीट के विरोध में शहरी कार्यालय के बिजली कर्मी भी कामकाज छोड़ कर धरने पर बैठ गए हैं। बिजली कर्मियों पर धरने पर बैठने की वजह से ग्रामीण के साथ शहरी कार्यालय का भी कामकाज पूरी तरफ से प्रभावित हो गया। इस दौरान बिजली निगम के कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली कर्मियों ने कहा कि गन्नौर पुलिस ने टीम के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
बिजली निगम के कर्मचारियों के धरने पर बैठने की सूचना पर गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार गढ़ी झंझारा रोड स्थित ग्रामीण कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे यूनियन के पदाधिकारियों व बिजली कर्मियों को बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर है। मारपीट करने के आरोपी अभी फरार चल रहे हैंं। पुलिस उनका पता लगाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुधवार देर रात तक पुलिस मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर वीरवार को फिर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
बिजली निगम के एक्सईएन अश्वनी कौशिक, एसडीओ सचिन दहिया, एसडीओ प्रवीन कुमार भी एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर से मिले। उन्होंने एसडीएम से मामले में कड़ी कार्रवाई करवाने की मांग की। एसडीएम ने एसीपी गन्नौर गोरखापाल राणा से बातचीत कर निगम के अधिकारियों को मामले में कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।