फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dharna does not help, law will take its own course: Dr. Kamal Gupta

धरने देने से बात नहीं बनती, कानून अपना काम करेगा : डॉ. कमल गुप्ता

Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dharna does not help, law will take its own course: Dr. Kamal Gupta
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि धरने देने से बात नहीं बनती। खिलाड़ियों को कानून व्यवस्था पर विश्वास रखना चाहिए। जिससे कुछ भी गलत किया है, वह भुगतेगा। केवल आरोप लगाने से आरोप सिद्ध नहीं हो जाते। वह डीआरडीए भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बबीता फोगाट की तरफ से जांच रिपोर्ट के मामले में दिए गए बयान पर मंत्री ने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के मामले में कहा कि कुर्सी जाने के बाद ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल रहते हुए यह सब क्यों नहीं कहा। गुप्ता ने कहा कि जब कोई सत्ता में होता है तो उसे डर सताता है। सत्ता से बाहर होने के बाद बयानबाजी करना गलत है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगी हुई थी, जिसको हटाकर भाजपा सरकार ने देश को एक कर दिया है। कांग्रेस पार्टी कैसे देश जोड़ने की बात कर रही है। उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का तो पन्ना प्रमुख तक बन चुका है, लेकिन कांग्रेस हरियाणा में 22 जिलाध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों को सरोहा खाप का है समर्थन
सर्वजातीय सरोहा बारहा खाप ने रोहतक रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता सरोहा खाप के प्रधान रणधीर सिंह सरोहा ने की। उन्होंने कहा कि खाप पहलवानों का पूरा समर्थन करती है। अगर खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो सरोहा खाप राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम करने से पीछे नहीं हटेगी। कुश्ती संघ को भंग कर उसके अध्यक्ष बृजभूषण को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed