{"_id":"68f7da3357cd14014d00e208","slug":"dhananas-teams-win-the-kabaddi-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144078-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में धनाना की टीमें विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में धनाना की टीमें विजयी
Wed, 22 Oct 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के गांव धनाना में आयोजित नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों क
गोहाना। गांव धनाना स्थित व्यायामशाला एवं शहीद कप्तान सिंह खेल स्टेडियम में दूसरी नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के वर्ग में धनाना की टीम विजेता रही और दो ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में लडक़ों के वर्ग में 41 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में धनाना की टीम ने प्रथम, गांव भैणी भैरो की टीम ने द्वितीय और नारनौंद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 35 किलोग्राम भारवर्ग में नारनौंद की टीम विजेता बनी।
गांव हथवाला की टीम ने द्वितीय और गांव धनाना की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में 37 किलोग्राम भारवर्ग में गांव धनाना की टीम प्रथम, गांव भावड़ की टीम द्वितीय और गांव दोरड़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हलका के विधायक इंदुराज नरवाल, कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. अनिल धनाना, जिला पार्षद तकदीर नरवाल पहुंचे।
विज्ञापन
विजेताओं को पहलवान वजीर सिंह व धनाना के सरपंच प्रतिनिधि अनिल जाटायन, सोमबीर उर्फ काला जाटायन, बिजेंद्र राठी लाखनमाजरा और दलबीर जाटायन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपीई रविंद्र भैणी भैरो, योग सहायक सुनील, अनिल ढुल और सोनू नंबरदार मौजूद रहे।