{"_id":"5efb92c48ebc3e431a3b256a","slug":"dgp-sonipat-news-rtk5619038187","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी बोले- दो जवानों ने दी शहादत, उप मुख्यमंत्री बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी बोले- दो जवानों ने दी शहादत, उप मुख्यमंत्री बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था बदतर
Wed, 01 Jul 2020 11:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते डीजीपी मनोज यादव
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि बुटाना चौकी के दो जवानों ने ड्यूटी के दौरान जनसुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा। पुलिस व प्रशासन उनके परिजनों के साथ खड़ा है। मामले में हमलावरों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
वह मंगलवार को सिपाही व एसपीओ की हत्या के मामले में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि दोनों पुलिस कर्मी रात को आम जनता की सुरक्षा के लिए गश्त पर गए थे। उन्होंने ईमानदारी से अपना फर्ज निभाया और बदमाशों से लोहा लेते हुए अपनी जान तक की परवाह नहीं की है। उन्होंने हमलावरों से झड़प की। उनकी बहादुरी को देखते हुए दोनों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा।
इसके साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है। हमलावरों से झड़प के दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी के बटन भी टूट गए। उन्होंने पूरा संघर्ष किया है। इस दौरान एडीजीपी व आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एएसपी उदय सिंह मीणा, डीएसपी अजीत सिंह व राहुल देव भी मौजूद थे।

हरियाणा में कानून व्यवस्था सबसे बदतर : दीपेंद्र हुड्डा
राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार रात बुटाना पुलिस चौकी के सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान की निर्मम हत्या पर दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सबसे बदतर हो चुकी है। पहले प्रदेश को कभी बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए आदर्श राज्य के रूप में जाना जाता था।
एनसीआरबी के आंकड़ों में मुताबिक हरियाणा प्रदेश अब अपराधियों की शरणस्थली बन गया है और यहां 6 साल से जंगलराज चल रहा है। उन्होंने पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही पुलिस कर्मियों के हत्यारोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिले में दो पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या से प्रदेश में भय का माहौल है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं, कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। पुलिस कर्मियों की हत्या की घटना ने सुशासन का दावा करने वाली सरकार को आईना दिखा दिया है। सरकार को अपनी पीठ खुद थप-थपाने की बजाय इस दिशा में गंभीर कदम उठाए जाने चाहिए।