फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees take a dip in Yamuna on Ganga Dussehra

Sonipat News: गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

Sun, 16 Jun 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in Yamuna on Ganga Dussehra
सोनीपत खेड़ी गुज्जर स्थित सतकुंभा धाम में गंगा दशहरे पर कुंड में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
सोनीपत/गन्नौर। ज्येष्ठ माह की दशमी पर गंगा दशहरे के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया। वहीं खेड़ी गुज्जर स्थित सतकुंभा धाम में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान कर आस्था जताई। वीरवार को दिनभर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की प्रार्थना की। यमुना नदी के रास्ते पर पड़ने वाले गांवों के लोगों ने छबील और भंडारे लगाए। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गंगा दशहरे पर श्रद्धालु दूरदराज से यमुना नदी पर पहुंचे। पूरी श्रद्धा के साथ भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर पूजा, अर्चना की। यह सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। खेड़ी गुज्जर स्थित सतकुंभा धाम में बाबा सीताराम महाराज का छमाही पर भंडारा भी लगाया गया। श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर राजेश स्वरूप महाराज ने कहा है कि गंगा दशहरा के दिन माता गंगा को याद करते हुए प्रार्थना करते हैं। जिन्होंने भक्ति और मुक्ति मां गंगा का ध्यान कर कुंड स्नान किया उसको इसका पुण्य इसलिए प्राप्त हुआ है। यहां पर सप्त ऋषियों ने तप किया, इसलिए यह तप स्थली सिद्ध पीठ तीर्थ सतकुंभा धाम के रूप में देश के 68 तीर्थों में शामिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed