{"_id":"6661e7c828d94634a4062366","slug":"devotees-gathered-in-temples-on-the-birth-anniversary-of-lord-shanidev-sonipat-news-c-197-1-snp1004-119255-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवान शनिदेव जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवान शनिदेव जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर वीरवार को न्याय के देवता एवं सूर्य पुत्र शनि देव के जन्मोत्सव जिलाभर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह से शाम तक शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने शनि देव को सरसों का तेल व काले तिल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदोष काल के दौरान श्रद्धालुओं ने शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की। शनि जन्मोत्सव पर शहर में कई जगह हवन कर भंडारा लगाया गया।
अमावस्या पर वीरवार को ग्रहों के तीन शुभ महासंयोग में वट सावित्री व्रत के साथ शनि जन्मोत्सव मनाया गया। इन संयोग में गजकेसरी, बुधादित्य व धृति संयोग शामिल रहे। वट सावित्री व्रत के तहत सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अखंड सौभाग्य की कामना की और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजन किया। मोहन नगर स्थित श्री बगलामुखी वीष्णेश्वर महादेव मंदिर में पंडित रामकृष्ण पाठक ने पूजन कर महिलाओं को कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि इस दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण यमराज से लौटा लिए थे, इसलिए ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है।
न्याय के अधिपति देव हैं शनिदेव : मेयर
नगर निगम मेयर निखिल मदान ने शनिदेव जन्मोत्सव पर सब्जी मंडी चौक स्थित छोटा शनि मंदिर में न्याय व संतुलन के देवता भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह न्याय के अधिपति देव हैं। इसके बाद मेयर निखिल मदान ने ओल्ड डीसी रोड स्थित शनि मंदिर में लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
इंसान को धन-धान्य व सुखों से भरपूर करते हैं शनिदेव : जैन
पुरखास रोड स्थित बड़ा शनि मंदिर व इंद्रा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शनि जन्मोत्सव पर हवन कर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजीव जैन ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। शनिदेव की मूर्ति पर तेल अर्पित करते हुए सर्व समाज के कल्याण की कामना की। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि भगवान शनिदेव जैसा कर्म वैसा फल देने वाले न्याय के देवता हैं। श्रीकृष्ण ने भी कुरुक्षेत्र की धरती पर यही संदेश दिया था कि कर्म करते रहो फल की इच्छा मत करो, जो शनि देव की न्याय प्रियता का ही सिद्धांत है।
इंद्रा कॉलोनी में पार्षद इंदु वलेचा व संजीव वलेचा ने कॉलोनी वासियों के साथ केक काटकर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान पार्षद पुनित राई, जोगिंद्र गोयल, सोनू कालड़ा, मुकेश बत्रा, सुनील, अजय, प्रमोद शर्मा, कुसुम गोयल, आचार्य लक्ष्मी नारायण शुक्ल, धर्मचंद, सतीश गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, लछमन दास ठाकुर, हीरालाल, कृष्ण, कर्मचंद व कालूराम मौजूद रहे।
प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में लगाया भंडारा
राई। प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव जन्मोत्सव पर भंडारा लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने मिलकर सहयोग किया। भंडारे में आसपास के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत कौशिक ने कहा कि भगवान शनिदेव की वक्र दृष्टि से सूर्य जैसे बलशाली देवता भी नहीं बच सके तो कलयुग में पाप या बुरे कर्म करने वाला व्यक्ति कैसे बच सकता है। उन्होंने कहा कि जो सच्चे मन से शनिदेव के दरबार में जाता है, उसे कुछ मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि स्वयं भगवान शनिदेव उसके मन के भावों को पढ़कर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस मौके पर शिवकुमार छतेरा, नन्हा मुकिमपुर, जगपाल जाखौली, रामनिवास कौशिक, प्रीतम कौशिक, योगेश कौशिक, दिनेश, अमित व नवनीत मौजूद रहे। संवाद