फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees are immersed in the colours of devotion on the day of Holi

Sonipat News: होली के दिन भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु

Fri, 06 Mar 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees are immersed in the colours of devotion on the day of Holi
फोटो : जीटी रोड स्थित ऋषि चैतन्य आश्रम में आयोजित संकीर्तन के दौरान झूमते साधक। स्रोत: पाठक
गन्नौर। जीटी रोड स्थित ऋषि चैतन्य आश्रम में होली पर्व संकीर्तन के साथ मनाया गया। आनंदमूर्ति गुरु मां के सान्निध्य में आयोजित संकीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में साधक आध्यात्मिक रंगों में सराबोर हो गए।
विज्ञापन

गुरु मां ने सगुण और निर्गुण भक्ति के संगम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली केवल श्रीकृष्ण की लीलीओं का पर्व ही नहीं बल्कि महादेव, श्रीराम-सीता और भक्त प्रहलाद की आस्था से भी जुड़ा हुआ है। गुरु मां ने आधुनिक जीवन में आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने के लिए साधकों को व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह भोर में एक घंटा स्वयं के लिए निकालकर नंगे पैर घास पर चलना, प्राणायाम और मंत्र जप करना मन को शांति देता है। वहीं रात को सोने से पहले कुछ समय स्क्रीन से दूर रहकर ध्यान और शांत संगीत सुनने से मानसिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग के अंत में संकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें फागुन के दिन चार होरी खेल मना रे और आजो म्हारे देस जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। पूरा आश्रम प्रेम, वैराग्य और भक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed