{"_id":"6a2e9fe41f1e4e8fda09f6d0","slug":"devendra-wins-gold-and-bronze-medals-at-the-haryana-shooting-championship-with-his-unerring-aim-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155435-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: देवेंद्र के अचूक निशाने से हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: देवेंद्र के अचूक निशाने से हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
Mon, 15 Jun 2026 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में निशानेबाजी में दो पदक लेकर देवेंद्र का स्वागत करते परिजन व प्रशंसक। स्रोत परि
सोनीपत। गांव रतनगढ़ के प्रतिभाशाली निशानेबाज देवेंद्र सिंह ने 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा युवा खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिली है।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 2 जून से 12 जून नई दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के उत्कृष्ट निशानेबाजों ने भाग लिया। देवेंद्र सिंह ने अपने अनुभव और सटीक निशानेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने 50 मीटर फ्री पिस्टल (एनआर मास्टर मेन इंडिविजुअल) स्पर्धा में 300 में से 226 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल (एनआर मास्टर मेन इंडिविजुअल) स्पर्धा में 400 में से 356 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया तथा कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
एक ही प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर देवेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिभा और निरंतर मेहनत का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों, मित्रों और प्रशंसकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पुत्र ने कराई पिता की तैयारी
देवेंद्र सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों, हरियाणा राइफल एसोसिएशन और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने पुत्र एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकेत तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान अंकेत ने तकनीकी, मानसिक और रणनीतिक स्तर पर उनका लगातार मार्गदर्शन किया। उनके अनुभव और प्रोत्साहन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए नई जिम्मेदारी लेकर आई है। उनका लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करना है।