{"_id":"68828af71c6e58511a0b4e45","slug":"devendra-sharma-became-the-state-president-of-international-temple-management-council-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139819-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: देवेंद्र शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: देवेंद्र शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो 23- आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रब
गोहाना(सोनीपत)। भारतीय कुश्ती संघ में प्रोटोकॉल कमेटी के चेयरमैन एवं गांव मदीना निवासी देवेंद्र शर्मा को अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
देवेंद्र शर्मा ने आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल ढांडा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. नवीन नैन भालसी, राष्ट्रीय महामंत्री दीप सिहाग सिसाय व प्रदेश संयोजक अनिल यादव का आभार जताया।
देवेंद्र शर्मा ने भरोसा जताया कि वह पूरी निष्ठा व समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, मंदिरों के पुनरुद्धार व धर्म जागरण को बढ़ावा देना है। इसी सोच के तहत भगवा त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
परिषद के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिले में सभी मंदिरों में जाकर उनकी समस्याओं व सुधार करने के लिए संगठन तैयार किया जाएगा। मंदिरों व पुजारियों को आधुनिकता के हिसाब से डिजिटल करने का काम करेंगे। मंदिर प्रबंधकों को एकजुट कर मंदिरों के सुधार व सुरक्षा के लिए सरकार को मांगाें से अवगत कराया जाएगा।