फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development work worth Rs 2.25 crore inaugurated in Ward 14

Sonipat News: वार्ड 14 में 2.25 करोड़ के विकास कार्य का किया शुभारंभ

Sun, 28 Sep 2025 07:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 2.25 crore inaugurated in Ward 14
फोटो 16: सोनीपत की लक्ष्मण कॉलोनी में नारियल तोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक नि​खिल म
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने शनिवार को वार्ड नंबर 14 में 2.25 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि लक्ष्मण कॉलोनी के मुख्य रास्ते ( रेवेन्यू रास्ते) में बारिश के पानी की निकासी के लिए 57 लाख रुपये से नाला बनाया जाएगा ताकि बारिश के समय पानी की निकासी सही से हो सके। साथ ही मुख्य रास्ते को 49 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा। कॉलोनी में पांच लाख रुपये से पेयजल लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि बाबा कॉलोनी में 36 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स और मोहन नगर की कई गलियों को 32 लाख रुपये से सीसी किया जाएगा। साथ ही मोहन नगर में 46 लाख रुपये से गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निगम पार्षद सूर्या दहिया, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार, सुरेंद्र भारद्वाज, प्रवीण सिसोदिया, हरि सिंह, पवन तनेजा, राजेश पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed