फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development will flow in Udeshipur and Bhogipur with Rs 1.11 crore, roads, parks and chaupals will be built

Sonipat News: 1.11 करोड़ से बहेगी उदेशीपुर व भोगीपुर में विकास की बयार, बनेंगी सड़क, पार्क व चौपाल

Mon, 12 Aug 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Development will flow in Udeshipur and Bhogipur with Rs 1.11 crore, roads, parks and chaupals will be built
सोनीपत। पंचायत राज विभाग की ओर से सोनीपत के गांव उदेशीपुर व भोगीपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए 1.11 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों में सड़क निर्माण से लेकर पार्क व चौपाल का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा उदेशीपुर के शमशान घाट में फर्श के निर्माण के साथ लोगों की सुविधा के लिए शेड का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो गांव भोगीपुर में पंचायती जमीन पर एक एकड़ में पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क निर्माण के बाद इसमें ग्रामीणों के बैठने के लिए हॉल, बेंच व घूमने के लिए फुटपाथ जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। विभाग की ओर से इस कार्य पर करीब 45 लाख 26 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पार्क के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट किया जा चुका है, निर्माण एजेंसी की ओर से कागजी कार्रवाई के लिए कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। विभाग ने इस कार्य को 9 माह में पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है। पार्क का निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को सुबह-शाम घूमने के लिए सुविधा मिलेगी। साथ ही बच्चे भी पार्क में खेल सकेंगे। हालांकि पार्क में झूले लगाने पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उदेशीपुर में बनेगी इंटरलोकिंग सड़क, बीसी चौपाल का नहीं मिला बजट
गांव उदेशीपुर में शमशान से लेकर बीपीएल प्लॉट बस्ती तक इंटरलोकिंग टाइलों की सड़क बनाई जाएगी। 365 मीटर लंबी सड़क पर करीब 38 लाख रुपये खर्च होंगे। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर पांच माह के अंदर सड़क को तैयार कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। सड़क के साथ उदेशीपुर में बीसी चौपाल का निर्माण भी करवाया जाना है। इसके लिए विभाग ने करीब 17 लाख का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा है। मुख्यालय की ओर से अब तक बजट को मंजूरी प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशान में 11 लाख से फर्श का निर्माण कर लगेगा शेड
उदेशीपुर के शमशान घाट में फर्श निर्माण कर शेड लगवाने का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो शमशान में 50.70 फीट जमीन पर फर्श डालने का कार्य होगा। इसके बाद लोगों की सुविधा के लिए फ्लोरिंग शेड लगवाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 11 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। कार्य को लेकर विभाग 15 दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा। फिर तीन माह के अंदर फर्श निर्माण व शेड लगवाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।


गांव उदेशीपुर व भोगीपुर में करीब 1.11 करोड़ से विकास कार्य करवाए जाएंगे। कुल राशि में अलग-अलग कार्यों को शामिल किया गया है। इनमें सड़क निर्माण से लेकर पार्क व चौपाल का निर्माण शामिल है। भोगीपुर में लोगों की सुविधा के लिए पार्क बनेगा, जबकि उदेशीपुर में इंटरलोकिंग सड़क व शमशान घाट में फर्श व शेड निर्माण का कार्य शामिल हैं।
- कुलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed