फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   development news

सोनीपत शहर के कूड़े से बनेगी बिजली और जैविक खाद

Mon, 28 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 28 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
वो दिन दूर नहीं, जब सोनीपत जिले में शहर के कूड़े से जैविक खाद के साथ-साथ बिजली भी बनेगी। जिसके चलते किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी फायदा होगा। इस संबंध में हाल ही में शहरी निकाय विभाग मुख्यालय की ओर से सर्वे के लिए टीम ने डंपिंग स्टेशन का दौरा किया और वहां से कूड़े के सैंपल भरे गए। शहर के अंदर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए करीब 30-40 प्वाइंट बने हैं। निगम के कर्मचारी यहां से कूड़े को हटाकर गांव असावरपुर में अस्थाई तौर पर बनेे डंपिंग स्टेशन पर डाल रहे हैं। यहां से इस कूड़े की सफाई कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लगने के बाद ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


18 दिसंबर को किया सर्वे टीम ने दौरा
अस्थाई डंपिंग स्टेशन असावरपुर में 18 दिसंबर को शहरी निकाय विभाग मुख्यालय की ओर से आई टीम ने दौरा किया। वहां पर निगम की ओर से एकत्र किए जा रहे शहर के कूड़े के करीब चार-पांच सैंपल भरे गए। सर्वे की टीम की ओर से सैंपल की रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाना है।
विज्ञापन


कूड़े को विभिन्न भागों में बांटा जाएगा
कूड़े के लिए लगने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक लेकर जाने के लिए पहले डंपिंग स्टेशन पर ही एकत्र कूड़े को विभिन्न भागों में विभाजित किया जाएगा। इस कूडे़ से कागज, कपड़ा, चाइनीज सामान, लोहा आदि सहित अन्य वेस्ट को अलग किया जाना है। जिसके बाद बचे कूड़े को ठोस कूड़ा प्रबंधन प्लांट पर लगाया जाना है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेट प्लांट में यह होगी सुविधा
योजना के मुताबिक मुरथल की 17 एकड़ जमीन पर ठोस कूड़ा प्रबंधन प्लांट लगाया जाना है। इस प्लांट में शहर के अलावा अन्य कस्बों का कूड़ा भी एकत्र किया जाएगा। इस कूड़े से बिजली, कंपोस्ट खाद और इंटरलॉकिंग टाइल्स भी तैयार की जाएंगी। यही नहीं शहर से निकलने वाले कूड़े, घरों से निकलने वाले वेस्ट, शहर के होटलों और ढाबों से निकलने वाले वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट और अन्य तरह से वेस्ट उत्पादों के सही निस्तारण के लिए कार्ययोजना इसमें शामिल रहेगी।  


मुख्यालय की ओर से आई टीम ने 18 दिसंबर को कूड़े के सैंपल भरे। सैंपलों को यह टीम लैब में लेकर जाएगी, जहां से आई रिपोर्ट को सरकार के मुख्यालय को देगी। जिसके बाद मुख्यालय आगामी योजना के लिए हरी झंडी देगी। मुख्यालय की टीम प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर कूड़े के सैंपलों को भर रही है।  
-रणबीर मोर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed