फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   development news

उचित माध्यम से करें शिकायत, होगा समाधान

Sun, 27 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 27 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
development news
शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने शनिवार को शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। शहर के पुराने हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पार्क में लाखों रुपये के कार्यों का शिलान्यास कन्याओं के हाथों से नारियल तोड़ कर कराया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से 70 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए नंदी चौक से महलाना चौक तक बनी गली बनाई गई है, जिसका मंत्री ने उद्घाटन किया। जबकि पुराने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में दस लाख रुपये की लागत से बेंच, मिनी हाईमास्ट एवं हट निर्माण, वार्ड 14 में 15 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य एवं शंकर कालोनी में सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आठ लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइट, पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था के सुधार पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वह अपने इलाके की समस्याओं को उचित माध्यम से उनके पास पहुंचाए, ताकि प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन


बदहाल सीवरेज व्यवस्था सुधारने का प्रयास जारी: जैन
इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि बरसों से शहर में सीवरेज व्यवस्था बिगडी हुई थी, जिसके सुधार के लिए नगर निगम एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष सीवरेज सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शहर के लोगों को अच्छा स्वास्थ्य मिल सके, इसके लिए पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं नवनिर्माण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने अपने विभिन्न दौरों के दौरान नागरिकों द्वारा उठाई गई मांगों पर ओल्ड डीसी रोड पर आनंद सिनेमा से आईटीआई चौक तक नाला एवं डिवाइडर, महलाना रोड पर सड़क किनारे टाइल्स, मुरथल अड्डा स्थित श्रीराम शर्मा चौक से ड्रेन छह तक नाला निर्माण कराने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा, पूर्व पार्षद मंजीत सिंह, राजेंद्र गोयल, पुरूषोत्तम शर्मा, अशोक शर्मा, राजकुमार शर्मा, बलजीत मलिक, श्यामलाल सैनी, निर्मल जैन, चरण सिंह जोगी, मोहम्मद इरशाद, अनूप सिंह सरोहा, दलीप सिंह राणा, आनंद गौतम, ललित, ओमप्रकाश कुहाड़, सुखबीर प्रजापत, दिनेश स्वामी, आरएच कुंडीर, माईचंद सरोहा, सुरेंद्र खत्री, रणधीर अटकान, शमशेर, मास्टर रामस्वरूप, राजकुमार, देवराज पुरी, सुलोचना देवी, अजय खत्री, पूर्व पार्षद मनोज कुमार, अशोक चोपडा, एमएस भारद्वाज, मनोहर लाल बजाज, बलदेव, नरेश कुमार, धर्मबीर, निर्मल जैन, श्यामलाल, गंगाधर भोला, मनीष भारद्वाज, रवि गांधी, बालकिशन बाली, नवीन दहिया व अनिल पहलवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed