फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Details of activities of children of 3 to 15 months will be prepared

Sonipat News: 3 से 15 महीने के बच्चों की गतिविधियों का तैयार होगा ब्योरा

Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Details of activities of children of 3 to 15 months will be prepared
फोटो 20- आशा वर्कर को किट के बारे में जानकारी देते खंड विस्तार शिक्षक व अन्य। संवाद
गोहाना। 3 से 15 महीने तक के छोटे बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर (एचबीवाईसी) कार्यक्रम के तहत नागरिक अस्पताल में आशा वर्कर को किट वितरित की गई। अब आशा वर्कर घर-घर जाकर दी गई किट के खिलौने बच्चों को दिखाकर उनकी गतिविधियां दर्ज करेंगी और इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देंगी। बच्चों की गतिविधियां सामान्य से कम मिलने पर उसकी सूचना तुरंत विभाग को देंगी, ताकि बच्चे का इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि छोटे बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए एचबीवाईसी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल में आशा की अहम भूमिका होती है। वह घर-घर जाकर पोषण संबंधी जानकारी, स्तनपान का महत्व, ऊपरी भोजन और भोजन में आवश्यक खनिज तत्वों की उपलब्धता पर तकनीकी जानकारी लोगों को देती हैं। अब आशा वर्कर 3 से 15 महीने तक के बच्चों के घर जाकर उनकी गतिविधियां दर्ज करेंगी और आशा वर्कर हर तीसरे महीने में बच्चों के पास जाकर बच्चों को खिलौने दिखाकर उनकी गतिविधियां दर्ज करेंगी। 286 आशा वर्कर को किट वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन

किट में दिए गए हैं 13 खिलौने
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई किट में 13 खिलौने दिए गए हैं। जिसमें बेबी डोल, सीसा, टार्च, लाल रंग की चूड़ियां, एक कपड़ा, खिलौना कार, खिलौना ट्रैक्टर, रंगीन पेंसिल, बॉक्स, घंटी व कई अन्य खिलौने हैं। जिन्हें दिखाकर बच्चों की गतिविधियां दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 से 15 महीने के बच्चों के घर आशा वर्कर हर तीसरे महीने भ्रमण करेंगी और बच्चों की गतिविधियां दर्ज करेंगी। इसके लिए 268 आशा वर्कर को किट वितरित की गई हैं जो अपने क्षेत्र में जाकर बच्चों की गतिविधियां दर्ज करेंगी। -डॉ. संजय छिक्कार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना

फोटो 20- आशा वर्कर को किट के बारे में जानकारी देते खंड विस्तार शिक्षक व अन्य। संवाद

फोटो 20- आशा वर्कर को किट के बारे में जानकारी देते खंड विस्तार शिक्षक व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed