फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Destitute cows on the streets, no tender has been issued for last one year

Sonipat News: सड़कों पर बेसहारा गोवंश एक साल से नहीं लगा टेंडर

Tue, 06 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Destitute cows on the streets, no tender has been issued for last one year
फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर शहर में बादशाही रोड पर घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
गन्नौर। सड़कों पर बढ़ रही बेसहारा गोवंशों की संख्या से लोग परेशान हैं। हर चौराहे, गली व सड़क पर गोवंश घूमते हुए मिल जाएंगे। ये दुर्घटना का कारण बनने के साथ लोगों पर हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन

चार दिन में गोवंशों के हमले में दो दुकानदार घायल हो चुके हैं। इससे पहले एक महिला को भी सांड़ ने चोटिल कर दिया था, मगर प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर से नहीं रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से जून 2023 में बेसहारा गोवंशों को पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। शुरुआत के कुछ दिन तक ठेकेदार ने काम किया, लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से टैगिंग न किए जाने की वजह से गोवंश की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भुगतान की प्रक्रिया बाधित हुई और ठेकेदार ने बीच में ही काम छोड़ दिया। पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया कि गोशालाओं में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण टैगिंग नहीं की जा सकती। इससे नगर पालिका का गोवंश पकड़ने का अभियान ठप पड़ गया। एक साल का समय पूरा होने के बाद भी दोबारा टेंडर नहीं लगाया गया है।

फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर शहर में बादशाही रोड पर घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर शहर में बादशाही रोड पर घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed