फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Despite the growing threat of Omicron, people are breaking the rules

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बावजूद लोग तोड़ रहे नियम

Mon, 27 Dec 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Despite the growing threat of Omicron, people are breaking the rules
सोनीपत। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सरकार ने वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए रात्रि कर्फ्य लागू किया है। उसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। नियमों की अवहेलना कर लोग रात्रि को घरों से बाहर घूम रहे हैं। रात्रि कर्फ्यू की पालना नहीं करने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। एसपी ने रात्रि कर्फ्यू तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कोरोना के चार एक्टिव केस हैं। बेशक जिले में अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट का मामला नहीं आया है, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में इस वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। सरकार की तरफ से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू तक लगा दिया गया है। सरकार के आदेश के साथ ही स्थानीय स्तर पर डीसी और एसपी ने भी रात्रि कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए थे। उसके बावजूद 25 दिसंबर की रात को अन्य दिनों से ज्यादा भीड़ देर रात तक बाजारों में रही। लोग होटलों और ढाबों पर देर रात तक क्रिसमस व अपने निजी आयोजनों की पार्टी करते रहे। शहर में कई स्थानों पर पुलिस ने लोगों को पकड़ा और पहला दिन होने के चलते हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज किए मुकदमे
सदर थाना गोहाना पुलिस ने बस अड्डा कासंड़ा से गांव के ही नवीन, मोहित व वासुदेव को देर रात घूमते हुए गिरफ्तार किया। वह बाहर निकलने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। खरखौदा पुलिस ने सैदपुर के पशु अस्पताल के पास से गांव प्रहलादपुर किडौली के अमित को गिरफ्तार किया। रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन के साथ उस पर शराब के नशे में घूमने का आरोप है। वहीं मुरथल थाना पुलिस ने भिगान के पास एक ढाबे के बाहर से विशाल नगर के विक्रम को देर रात गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, मुरथल थाना पुलिस ने कुराड़ के पास प्रभुनगर के साहिल को पकड़ा हे। उसके खिलाफ रात्रि कर्फ्यू की अवहेलना का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ही रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। उसके बावजूद कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन के आदेश को सख्ती से मनवाया जाएगा। नियम तोड़ने का हक किसी को नहीं दिया जाएगा।
- राहुल शर्मा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed