{"_id":"6193ffb4d7ac383c0f3a6c2e","slug":"despite-the-ban-nine-people-who-constructed-buildings-were-fined-eight-lakhs-sonipat-news-rtk630048653","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद भवन निर्माण करने वाले नौ लोगों पर आठ लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद भवन निर्माण करने वाले नौ लोगों पर आठ लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा। प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य कराने वाले नौ भवन मालिकों पर निगम ने आठ लाख रुपये का जुर्माना किया है। इनमें एक भवन मालिक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम अब तक 18 भवन मालिकों पर जुर्माना लगा चुका है। जुर्माना अदा न करने पर भवन तक सील हो सकता है।
जिले में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है। इसकी निगरानी के लिए निगम की ओर से 12 सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। टीम मंगलवार को निरीक्षण के लिए निकली। इस दौरान मॉडल टाउन में चार, गोहाना रोड बाईपास पर एक, सेक्टर-7 में एक, देवडू रोड पर एक, शिव कॉलोनी में एक जगह पर निर्माण होता मिला। निगम ने सेक्टर-7 में निर्माण कर रहे भवन मालिक पर पांच लाख का जुर्माना लगाया है। अन्य जगहों पर भी पांच हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। दोबारा निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वर्जन
प्रदूषण के स्तर को देखते हुए किसी भी निर्माण कार्य पर पूर्ण रोक लगाई गई है। इसका सख्ती से पालन करवाने के लिए निगम की टीम निरंतर निगरानी कर रही है। मंगलवार को नौ भवन मालिकों पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
- देवेंद्र खासा, एसडीओ, नगर निगम