फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   desi ghee factory in kharkhoda raided

खरखौदा में देसी घी बनाने की फैक्टरी पर छापा, मालिक समेत दो गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2019 08:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
desi ghee factory in kharkhoda raided
खरखौदा स्थित गोदाम में घी पैकिंग के लिए रखे डिब्बे। - फोटो : Sonipat
खरखौदा (सोनीपत)। शहर के बरोणा रोड पर एक गोदाम में एसटीएफ, खरखौदा पुलिस व खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी की टीम ने देसी घी बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। छापे में घी के डिब्बों पर सितंबर माह में ही अक्तूबर माह की मेन्युफेक्चरिंग डेट लिखी मिली है। साथ ही श्रीकृष्ण डेयरी देसी घी के साथ हरयिाणा गोल्ड मार्का का घी मिला। पुलिस ने घी के सैंपल लेकर मधुबन प्रयोगशाला में भिजवा दिए हैं। साथ ही इस संबंध में फैक्टरी मालिक व सहयोगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात खरखौदा थाना और एसटीएफ टीम दिल्ली चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बरोणा रोड स्थित गोदाम में मिलावटी देशी घी तैयार किया जा रहा है। जिस पर खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया गया। बाद में संयुक्त टीम ने खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र के नेतृत्व में श्रीकृष्णा डेयरी गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। टीम को वहां से मशीन व पेटी, टिन व ड्रमों में रखा हुआ घी मिला। एएसआई अशोक हुड्डा का कहना है कि मौके पर एक किलो घी के डिब्बों की 154 पेटी, आधा किलो घी के डिब्बों की 34 पेटी, 200 ग्राम घी के डिब्बों की 30 पेटी, 15 किलो घी 105 टिन श्रीकृष्णा डेयरी मार्का मिला। इसके साथ ही देशी घी के 192 टिन ऐसे मिले जिन पर कोई मार्का ही नहीं था। इसके अलावा मौके पर मिले ड्रम में करीब 1400 लीटर घी बरामद हुआ है। वहीं 72 लीटर घी हरियाणा गोल्डन मार्का का भी मिला है। टीम ने शक के आधार पर घी के सैंपल लेकर मधुबन प्रयोगशाला में जांच को भेजे हैं। जहां से रिपोर्ट आने के बाद मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। फिलहाल फैक्टरी मालिक कुलदीप व सहयोगी रामलखन के खिलाफ भादसं की धारा 272 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेन्युफेक्चरिंग डेट अक्तूबर माह की मिली
एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि टीम ने जब गोदाम में जांच की तो वहां मलिे श्रीकृष्णा डेयरी देशी घी मार्का की 200 ग्राम की पैकिंग पर मेन्युफेक्चरिंग डेट अक्तूबर माह की मिली है। जबकि टीम ने फैक्टरी में 30 सितंबर की रात को छापा मारा था। वहीं मौके पर खुद के श्री कृष्णा डेयरी घी मार्का से अलग हरियाणा देशी गोल्ड घी का मार्का लगा घी भी मिला है। जिसके चलते ही टीम को घी में मिलावट होने की आशंका हुई। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी देशी घी तैयार करने का फ्लेवर भी मिला
एसटीएफ का कहना है कि गोदाम के अंदर जांच में मिलावटी देशी घी तैयार करने के लिए प्रयोग होने वाला फ्लेवर भी मिला है। उसे कर्मी देशी घी फ्लेवर के नाम से जानते हैं। बताया गया है कि एक क्विंटल मिलावटी देशी घी में महज पांच ग्राम फ्लेवर डालने के बाद उसके अंदर से देशी घी की सुगंध आनी शुरू हो जाती है। जिससे उसकी पहचान न हो सके।
मशीन, ड्रम और पैकिंग करने के गत्ते बरामद
पुलिस टीम ने गोदाम के अंदर की गई जांच में कई तरह की मशीन, ड्रम व पैकिंग के गत्ते और खाली टिन मिले हैं। पुलिस टीम ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गहनता से जांच की पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

पुलिस टीम की सूचना के बाद गोदाम में जाकर छापा मारा गया है। वहां से सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी, सोनीपत।
एसटीएफ व खरखौदा पुलिस टीम दिल्ली चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गोदाम में मिलावटी घी तैयार किया जा रहा है। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ छापा मारा गया है। वहां पर कई गड़बड़ी मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घी के सैंपल लिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। साथी ही फैक्टरी मालिक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने 1400 किलो घी सील किया है।
-अरुण कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।

 खरखौदा स्थित गोदाम के अंदर खुला रखा घी।

खरखौदा स्थित गोदाम के अंदर खुला रखा घी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed