फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deputy Civil Surgeon went on 25 days leave, files of disabled persons are gathering dust due to lack of signature

Sonipat News: 25 दिन की छुट्टी पर गए उप सिविल सर्जन, हस्ताक्षर नहीं होने से दिव्यांगों की फाइलें धूल फांक रही

Sat, 22 Jun 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Deputy Civil Surgeon went on 25 days leave, files of disabled persons are gathering dust due to lack of signature
सोनीपत। विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) न बनने के कारण दिव्यांगों को परेशानी हो रही है। उप सिविल सर्जन के हस्ताक्षर न होने से दिव्यांगों के लिए प्रमाणपत्र की 500 से ज्यादा फाइलें अलमारी में धूल फांक रही हैं। उप सिविल सर्जन के 25 दिन की छुट्टी पर जाने के कारण दिव्यांग व उसके परिजन अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। उप सिविल सर्जन की जगह किसी दूसरे अधिकारी को तैनात नहीं किया गया है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़े। उनकी सुविधा के लिए शिविर लगाकर दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। अब उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम के 25 दिन के अवकाश पर जाने से दिव्यांगों को विभाग के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से व्यवस्था न करने पर दिव्यांगों की परेशानी बढ़ रही है। इसके चलते अलमारी में 500 से फाइलें चिकित्सक के एक हस्ताक्षर के इंतजार में धूल फांक रही है।
विज्ञापन

दिव्यांग अपने प्रमाण-पत्र को बनवाने के लिए अस्पताल व उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अस्पताल में कान से संबंधित 170, हड्डी से संबंधित 200, आंख से संबंधित 25, दिमाग से संबंधित 65 फाइलें अलमारी रखी हुई है। वहीं करीब 230 फाइल साइट पर अपलोड होने के इंतजार में है, उनपर उप सिविल सर्जन डाॅ. सीताराम के हस्ताक्षर होने के बाद साइटों पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप सिविल सर्जन डाॅ. सीताराम के छुट्टी पर जाने से किसी अन्य अधिकारी को दिव्यांगता प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करने की जिम्मेदारी नहीं दी है। जल्द ही दिव्यांगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

डाॅ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed