फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deputy Chief Minister reached Sonipat, said - Politics should not be done regarding the water of Yamuna

Haryana: सोनीपत पहुंचे उपमुख्यमंत्री, बोले- यमुना के पानी को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए

Sat, 15 Jul 2023 08:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 08:14 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आरोपों पर बोले कि पलवल, फरीदाबाद के हालातों के लिए क्या दिल्ली को दोषी माने। उप मुख्यमंत्री यमुना के पानी से प्रभावित गांव जाजल टोंकी में पहुंचे थे। पशुचारा पहुंचाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister reached Sonipat, said - Politics should not be done regarding the water of Yamuna
दौरा करते उपमुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा यमुना के पानी से प्रभावित जाजल टोंकी गांव में पशुओं के लिए चारे की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। पशुचारा सरकार व प्रशासन की तरफ से भिजवाया जाएगा। साथ ही कहा कि यमुना के पानी को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार शाम को यमुना प्रभावित गांव जाजल टोंकी का दौरा करने के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने पशुचारे की किल्लत का मामला उठाया तो दुष्यंत चौटाला ने आश्वासन दिया कि पशुओं के लिए चारा भिजवाया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान में यमुना के पानी को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली के हालातों को लेकर वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आगे पलवल व फरीदाबाद में भी यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण जलभराव हो गया है, तो क्या इसके लिए हम दिल्ली को दोषी ठहराने लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दशक के बाद हिमाचल, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली पर इस तरह की आपदा आई है। अचानक बहुत ज्यादा पानी आने से ऐसे हालात पैदा हुए हैं। सरकार की तरफ से इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को बचाया गया है और पीड़ितों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।


इसमें एनडीआरएफ व सेना की मदद भी ली जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बाढ़ राहत इंतजामों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन प्राकृतिक आपदा के सामने किसी की नहीं चलती। उन्होंने कहा कि सोनीपत क्षेत्र में धीरे-धीरे यमुना का पानी कम हो रहा है। प्रभावित लोगों को हरसंभवन मदद दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed