हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- किसान आंदोलन खत्म करें तो मुकदमे वापस लेने पर होगा विचार
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन खत्म करें तो मुकदमे वापस लेने पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के जब्त हुए वाहनों के मुद्दे पर दोनों पक्ष बैठकर चर्चा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आंदोलनरत किसानों को सलाह दी है कि वह आंदोलन खत्म करें। इसके बाद सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने पर विचार कर सकती है। जहां तक किसानों के जब्त वाहनों का मामला है, तो इस मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें ः Farmer Protest: एसकेएम ने कहा- प्रधानमंत्री को लिखे खत का नहीं मिला जवाब, आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही सरकार
दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को सोनीपत में कार्यकर्ताओं को जजपा के स्थापना दिवस का न्योता देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों की मुख्य मांग पर केंद्र सरकार ने सहानुभूति पूर्ण विचार करते हुए उसे मान लिया है। जहां तक एमएसपी का सवाल है तो उस पर सरकार एक कमेटी गठित करेगी, जिसमें सरकार के नुमाइंदों के अलावा विशेषज्ञ व किसानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें ः दुल्हन को गोली मारने का मामला: गर्दन, हाथ व पेट में 5 गोली लगने के बाद भी तनिष्का पति से पूछती रही... आप ठीक हो ना
इसी तरह से अन्य मांगों पर भी सरकार सकारात्मक कदम उठा रही है, लेकिन किसानों को भी आंदोलन वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय 13 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। इसी तर्ज पर देशभर में एमएसपी लागू किए जाने पर विचार केंद्र सरकार कर सकती है।