फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Depot holders held a meeting and raised the demand to fulfill their demands.

Sonipat News: डिपोधारकों ने बैठक कर मांगें पूरा करने की मांग उठाई

Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Depot holders held a meeting and raised the demand to fulfill their demands.
सोनीपत। मांगाें को लेकर डिपोधारक एक अक्तूबर से हड़ताल पर है। इससे उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। हड़ताली डिपोधारकों ने शुक्रवार को महावीर कॉलोनी में बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता राजीव जैन, ऑल राशन डिपो होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार पहुंचे। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले डिपोधारकों के डिपो खत्म करने का निर्णय वापस लिया जाए। डिपो पर कार्डों की सीमा 300 से बढ़कर 600 की जाए।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार ने डिपो होल्डर्स का कमीशन 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये क्विंटल करने व महिलाओं को नए डिपो देने में प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु सीमा लगाने से लगभग दो हजार डिपो धारक बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को नए डिपो पर शर्त लगानी चाहिए। एसोसिएशन के संस्थापक त्रिलोक जैन ने कहा कि 10 अक्तूबर तक डिपोधारक हड़ताल पर हैं। ऐसे में सरकार को उनकी मांगें मान लेनी चाहिए। इस दौरान रामचरण शर्मा, राजेंद्र, राजकुमार गोयल, संदीप, महेंद्र, सन्नी भरद्वाज, विकाश, निखिल जैन, राहुल जैन, मुकेश, सोमप्रकाश अग्रवाल, सूरत सिंह, निर्मल जैन, शाम लाल सैनी व रजत जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed