फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dengue sting: Four patients were found, the number increased to 216

डेंगू का डंक : चार मरीज मिले, संख्या बढ़कर 216 तक पहुंची

Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting: Four patients were found, the number increased to 216
डेंगू के केस लगातार मिल रहे हैं। जिले में शनिवार को डेंगू के चार मरीज मिले। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 216 पहुंच गई है। स्वास्थ्य कर्मचारी डेंगू से नियंत्रण पाने के लिए लगातार घर-घर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे है। बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज रहे है। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं उपायुक्त ललित सिवाच ने भी लोगों से डेंगू की रोकथाम के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला में ब्रीडिंग चेकर, फील्ड वर्कर घर-घर जाकर डेंगू उन्मूलन संबंधी मच्छर के लारवा की ब्रीडिंग की जांच करें। सभी टीम ठहरे हुए पानी में काला तेल व टेमिफोस दवा का छिड़काव कराएं। जिससे मच्छर का लार्वा खत्म हो सके और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति पर रोक लग सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाएं। इस दिन घर में पानी की टंकियों को अच्छी तरह से साफ कर लें। कूलर, पुराने टायर, फूलदान समय-समय पर चेक करें। जिनमें पानी खड़ा न हो और जिसमें मच्छर पैदा न होने पाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि मच्छर के काटने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूक बनें ताकि खुद को और अपने परिवार को डेंगू से सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed