{"_id":"6175ab2829dcb0667f58621a","slug":"dengue-case-in-hospital-opd-increese-sonipat-news-rtk627999159","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन लगी ओपीडी, 40 मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन लगी ओपीडी, 40 मरीज आए
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़े रहे है। अस्पताल में रोजाना आ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए रविवार को छुट्टी के दिन भी ओपीडी लगानी पड़ी। रविवार को ओपीडी में 40 मरीज इलाज कराने पहुंचे। वहीं जिले में डेंगू के 21 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 338 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में नौ बढ़ाकर अब उसे 25 बेड का किया गया है। जिसमें 23 मरीज भर्ती है। वहीं मेडिकल वार्ड में 62 मरीज भर्ती है। डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे कर मरीजों के ब्लड सैंपल ले रहे हैं।
सामान्य बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लगने लगी है। सामान्य अस्पताल में सोमवार से लैब का एक घंटा बढ़ाया जा रहा है। जिससे मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें परेशानी से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को डेंगू फैलने के कारणों व उनसे बचने के उपाय बता रही है। डेंगू के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे कर ब्लड सैंपल ले रहे।
हॉट स्पॉट क्षेत्र में की जा रही फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू हॉट-स्पॉट क्षेत्र को चिन्हित किया जा रहा है। जिन क्षेत्र में डेंगू के केस मिल रहे हैं, उनमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें नगर निगम व बीडीपीओ कार्यालय में संपर्क कर फॉगिंग करा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में छुट्टी के दिन भी ओपीडी को खोला गया, जिससे मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
छुट्टी के दिन ओपीडी लगाने का निर्णय लिया
20 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी अवकाश होने के कारण अस्पताल में ओपीडी बंद थी। उस दौरान आपातकालीन वार्ड में उपचार कराने के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। वार्ड में एक ही मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद देवनगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने हंगामा किया था और इस पर उन्होंने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। यह मामला सिविल सर्जन के संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओपीडी लगाने का निर्णय लिया। रविवार को फिजिशियन डॉ. संदीप शर्मा की ओपीडी में 40 मरीजों का इलाज किया गया।
विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। डेंगू के लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देते हुए जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड 25 बेड तक कर दिया है। वहीं अस्पताल में छुट्टी के दिन भी ओपीडी लगाई गई।
-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत।