फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration over non-drainage of water from fields

Sonipat News: खेतों से पानी निकासी न होने पर प्रदर्शन

Sat, 30 Aug 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration over non-drainage of water from fields
फोटो 03: सोनीपत लघु सचिवालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के - फोटो : samvad
सोनीपत। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से खेतों से पानी निकासी के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इनका नेतृत्व जिला प्रधान हंसराज राणा व जिला सचिव जयकरण ने किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपकर खराब फसलों की गिरदावरी कराने और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रधान हंसराज राणा ने बताया कि खेतों में बारिश के पानी की निकासी के चलते फसल बर्बाद हो रही हैं। विशेषकर कपास, बाजरा, ज्वार व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंच चुका है। कहीं-कहीं धान की फसल भी बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

किसानों ने अपनी फसलों को ढाई महीने में तैयार किया था जिसमें हजारों रुपये खर्च हुए थे। किसान पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ था। वह अब बर्बादी की कगार पर खड़ा है। यह सब सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ है। समय रहते सरकार ने न ड्रेनों की सफाई की न पानी की निकासी पर काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकरण, डॉ. सत्यपाल रांगी, ईश्वर सिंह दहिया ने बताया कि गांव चिटाना, बड़वासनी, हुल्लाहेड़ी, जटमाजरा की पानी की निकासी के लिए ईस्ट जुआं ड्रेन की सफाई नहीं की गई। उनकी मांग है कि गांव भटगांव, लुहारी टिब्बा, रतनगढ़, गढ़ी हकीकत आदि गांवों में निकासी का उचित प्रबंध नहीं है उसे तुरंत चालू किया जाए।
गांव भटगांव के अंदर बस्ती में पानी घुसा हुआ है उसकी निकासी उचित ढंग से की जाए। गांव खेड़ी मनाजात में फूलों की खेती के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाए। गांव नाहरा में पानी के निकासी का प्रबंध किया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान बलबीर सिंह, राजबीर मलिक, जय भगवान, प्रताप सिंह, जगबीर, सेवानन्द, रणधीर नाहरा, बलबीर खटक, बहादुर, मास्टर अनूप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed