फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration on 10th for reinstatement of removed workers

Sonipat News: हटाए गए कर्मियों की बहाली को लेकर प्रदर्शन 10 को

Wed, 29 Jan 2025 06:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on 10th for reinstatement of removed workers
फोटो 08: सोनीपत के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठक के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत:
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर में हुई।
विज्ञापन

जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा व प्रदेश सह सचिव सतीश कुमार ने बताया कि सरकार ने सिंचाई विभाग में कार्यरत हरियाणा काैशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बाहर किया है। इसके विरोध में केंद्रीय कमेटी ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में 10 फरवरी को कर्मचारियों की ओर से लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा। इस दौरान हटाए गए कर्मचारियों की पुनः बहाली की मांग की जाएगी।
इस दाैरान सुंदर, प्रदीप, संदीप, लहणा सिंह, रवि गुलिया, विजय, कृष्ण, अरुण शर्मा, बृजमोहन, सतीश कुमार, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed