फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstrated interest and knowledge towards Sanskrit language

Sonipat News: हिंदू कन्या महाविद्यालय में संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 07 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated interest and knowledge towards Sanskrit language
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी लेखनी के माध्यम से संस्कृत भाषा के प्रति अपनी अभिरुचि व ज्ञान को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने संस्कृत भाषा की महता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह भाषा न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि वैज्ञानिकता को भी संजोए हुए है। हमें इसकी रक्षा कर आगे बढ़ाना चाहिए। संस्कृत विभागाध्यक्ष पूनम सिहाग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों को अपनी भाषा कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं, बल्कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में भी सहायक सिद्ध होती हैं। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा का महत्त्व, नारी सशक्तीकरण, विद्या का महत्व, महाकवि कालिदास व परोपकार का महत्त्व जैसे विषय पर प्रकाश डाला। साथ ही अपनी रचनात्मकता व भाषा शैली से सभी को प्रभावित किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. रेणू व अन्नू ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed