फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demolition in emergency room and scuffle with doctor, arrested

आपातकालीन कक्ष में तोड़फोड़ और चिकित्सक से हाथापाई, गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demolition in emergency room and scuffle with doctor, arrested
सोनीपत सामान्य अस्पताल में सीएमओ से मुलाकात करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में वीरवार देर शाम एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने चिकित्सक से पहले अपना मेडिकल कराने को लेकर हाथापाई की और कक्ष में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान खिड़की का शीशा लगने से चिकित्सक घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर ने चिकित्सक को नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप मलिक ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की शाम को उनकी आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी थी। इस दौरान एक युवक व एक महिला पहुंचे। युवक ने गेट पर गार्ड से धक्कामुक्की और गाली-गलौज की। बाद में वह अंदर आ गया। चिकित्सक ने बताया कि उस समय वह एक अन्य मरीज का मेडिकल कर रहे थे। युवक अंदर आकर उनकी सीट पर बैठ गया और पहले अपना मेडिकल करने की बात की। उन्होंने उससे पांच मिनट बैठने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने धक्कामुक्की और हाथापाई करने के साथ ही कक्ष की खिड़कियों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान शीशा लगने से डॉ. संदीप बुरी तरह घायल हो गए। आरोप है कि उसने चिकित्सक को जान से मारने और नौकरी से हटवाने की भी धमकी दी। चिकित्सक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बाद में पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान कुंडली क्षेत्र निवासी अजीत के रूप में हुई। घायल चिकित्सक को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने डॉ. संदीप के बयान पर युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट, धमकी देने व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाने की सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस ने आरोपी अजीत को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। युवक का कुंडली क्षेत्र में झगड़ा हुआ था। वह मेडिकल कराने आया था। रात को हुई वारदात का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने पांच घंटे काम रखा बंद
वारदात के बाद चिकित्सकों ने करीब पांच घंटे तक काम बंद रखा। मामले की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. जयकिशोर और पीएमओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकीं।
सीएमओ से मिले चिकित्सक, अस्पताल में पीसीआर खड़ी कराने की मांग
मारपीट के विरोध में चिकित्सकों ने शुक्रवार सुबह सिविल सर्जन कार्यालय में सीएमओ से मुलाकात कर अस्पताल में पीसीआर खड़ी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रात के समय आपातकालीन कक्ष में पुलिसकर्मी व सुरक्षा के अन्य प्रबंधन किए जाएं। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि वह एसपी सोनीपत से मिलकर पीसीआर खड़ी कराने व सुरक्षा के के प्रबंध करने की व्यवस्था करेंगे। इस दौरान हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. राहुल आंतिल, आरएमओ डॉ. राजेश सिंघल, डॉ. एकता शर्मा, डॉ. संदीप, डॉ. विकास चहल, डॉ. योगेश चौहान, डॉ. आशा सहरावत आदि मौजूद रहे।
वर्जन
जिला अस्पताल में मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चिकित्सकों की मांग पर एसपी से मिलकर अस्पताल में स्थायी रूप से पीसीआर खड़ी कराई जाएगी। साथ ही रात के समय पुलिस गश्त के साथ आपातकालीन वार्ड में पुलिसकर्मी को तैनात करने के लिए कहा जाएगा।

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
वर्जन
चिकित्सक से मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed