{"_id":"6765c00d077ec070ce01c224","slug":"demanded-extortion-of-one-crore-rupees-from-industrialist-accused-sent-to-jail-sonipat-news-c-197-1-snp1001-129596-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उद्योगपति से एक करोड़ की रंगदारी मांगी, आरोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उद्योगपति से एक करोड़ की रंगदारी मांगी, आरोपी गया जेल
Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एचएसआईआईडीसी कुंडली में उद्योगपति से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उद्योगपति के पास सप्ताह भर पहले कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद का नाम दीपू सेरसा बताया था। आरोप है कि दीपू ने उद्योगपति से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उद्योगपति ने धमकी मिलने के बाद तुरंत कुंडली थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कुंडली क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। उद्योगपति सामाजिक कार्यों में भाग लेता था। इसके चलते आरोपी को लगा कि उद्योगपति के पास काफी रुपये है। पुलिस की जांच में पता लगा कि दीपू के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज रहे हैं।
कुंडली के उद्योगपति से रंगदारी मांगने की वारदात सप्ताह भर पहले की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
- सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त सोनीपत