फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to run additional buses in Jainpur and open a bank branch in Malikpur

Sonipat News: जैनपुर में अतिरिक्त बस चलवाने व मलिकपुर में बैंक शाखा खुलवाने की मांग

Sat, 09 Aug 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to run additional buses in Jainpur and open a bank branch in Malikpur
फोटो 12: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्कलेव ​स्थित कार्यालय में दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनती विधायक कृ - फोटो : सोशल मीडिया
सोनीपत। सिद्धार्थ एन्कलेव स्थित कार्यालय में शुक्रवार को राई विधायक कृष्णा गहलावत ने जनता दरबार लगाया। इसमें विधायक ने हलके के लोगों की समस्या सुनी। गांव जैनपुर के सरपंच परविंदर ने गांव के लिए अतिरिक्त बस चलाने की मांग करते हुए बताया कि गांव में एक ही बस आती है। इसमें भीड़ इतनी हो जाती है कि आधी सवारी वहीं रह जाती है। वहीं मलिकपुर के मोहन ने गांव में बैंक की शाखा खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

बहालगढ़ के ग्रामीणों ने गली को बनवाने की मांग की। गांव खटकड़ से वंदना शर्मा ने गांव के जोहड़ की सफाई करवाने की मांग की। गांव बड़ौली के रामकिशन ने अपने मकान के ऊपर से गुजरी बिजली की तार हटाने की मांग की। दरबार में ज्यादातर शिकायतें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान अनिल आंतिल, मनोज नाहरा, प्रमोद मुरथल ,अमरजीत मेहंदीपुर, कालू दीपालपुर,राहुल नाहरी, कृष्ण हुड्डा, सतबीर सरोहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed