फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to relocate three transformers situated on the road to another location.

Sonipat News: रास्ते में लगे तीन ट्रांसफार्मर को अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग

Tue, 07 Jul 2026 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to relocate three transformers situated on the road to another location.
सोनीपत। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समय पर निपटान किया जाए। इसके चलते आमजन को समस्याओं से निजात मिल सकेगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान 23 शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही व ढिलाई न की जाए और शिविर में आई सभी समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाए। इस दौरान एसीपी अमित, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन

यह आईं शिकायतें
गांव बड़वासनी निवासी ने शिकायत दी कि टयूबवेल की पाइपलाइन को अन्य पाइपलाइन दबाने पर उसे टूटने से बचाया जाए, गांव मलिकपुर निवासी ने रास्ते में लगे तीन ट्रांसफार्मर को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की, गांव सिलाना निवासी ने संबंधित खाद एवं बीज भंडार संचालक की ओर से डीएपी खाद के साथ पोटाश और जिंक की दवाई जबरदस्ती देने की शिकायत दी। अकबरपुर बारोटा निवासी ने राशन कार्ड दुबारा चालू करवाने। भटगांव निवासी ने रामनगर कॉलोनी में स्थित उनके प्लॉट की पैमाइश करवाने एवं अवैध अतिक्रमण को रुकवाने, आरके कॉलोनी मुरथल निवासी ने सरकारी स्कूल के बच्चों के खेल के मैदान और कुछ गरीब व्यक्तियों के प्लाॅटों पर कब्जा छुड़वाने की शिकायत समाधान शिविर में दी। अन्य शिकायतों में ओल्ड डीसी रोड (भगतपुरा) के सभी निवासियों ने पुराने बिजली के तारों को हटाकर नई इंसुलेटिड केबल लगवाने, गांव सांदल खुर्द निवासी ने जमाबंदी में सुधार करवाने, गांव खानपुर खुर्द निवासी श्रीनिवास ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने की शिकायत दर्ज कराई। पंचायती जमीन के रजिस्ट्रेशन करवाने, बिजली मीटर लगवाने, फैमिली आईडी से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed