फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to provide land at six places for setting up electricity substation

Sonipat News: बिजली सब स्टेशन स्थापित करने के लिए छह जगह जमीन उपलब्ध कराने की मांग

Fri, 07 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide land at six places for setting up electricity substation
फोटो 10. सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता राजीव जैन।
सोनीपत। लघु सचिवालय में भाजपा नेता राजीव जैन ने शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर शहर में प्रस्तावित छह 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने को जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की। इससे शहर के लोगों को गर्मी में बिजली के अघोषित कटों, कम वोल्टेज व बार-बार तार टूटकर गिरने की समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

जैन ने बताया कि बिजली निगम ने 23 सितंबर, 2023 को नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर सब स्टेशन स्थापित करने के लिए पुरानी अनाज मंडी, सुभाष चौक, आईटीआई चौक, गोहाना रोड, मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड पर 1000 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध करवाने को कहा था। उसके बाद से अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फाजिलपुर सब स्टेशन से इन क्षेत्रों में बिजली आते आते विशेषकर गर्मी के दिनों में ब्रेक डाउन हो जाता है, इसलिए बिना सब स्टेशन स्थापित किए समस्या का समाधान नहीं होगा। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वह जल्द इस संबंध में उचित कार्यवाही करेंगे और जमीन अवश्य उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

फोटो 10. सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता राजीव जैन।

फोटो 10. सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता राजीव जैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed