फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to abolish house tax again raised in 13 villages included in the corporation

Sonipat News: निगम में शामिल 13 गांवों में फिर उठी गृहकर खत्म करने की मांग

Thu, 16 May 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to abolish house tax again raised in 13 villages included in the corporation
फोटो 16. सोनीपत के गांव गढ़ शहजानपुर में गृहकर खत्म कराने की मांग को लेकर बैठक करते ग्रामीण। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव गढ़ शहजानपुर में गृहकर खत्म कराने की मांग को लेकर बुधवार को 13 गांवों के लोगों की बैठक हुई। रणधीर सरोहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि उपायुक्त को 20 मई को गृहकर को खत्म करने बारे ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नगर निगम हाउस की पहली बैठक में ही सभी पार्षदों और मेयर ने गांवों के गृहकर को माफ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था। ऐसे में मेयर निखिल मदान ने अक्तूबर 2023 में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सरकार से निगम में शामिल सभी गांवों का गृहकर पूरी तरह से माफ करने का अनुरोध किया था। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जल्द फैसला लेने के संकेत दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस दौरान 12 खाप के उप प्रधान रोहतास राणा, प्रवीण सैनी, उदय सैनी, जयभगवान राणा, सुभाष कौशिक, पूर्व सरपंच रमेश, धर्मपाल कटारिया, ईश्वर खत्री, सुरेंद्र खत्री, सुरेश डागर, रामफल डागर, नारायण डागर, धनपत, बालकिशन कौशिक, कृष्ण कौशिक, नफे सिंह हुड्डा, भगत, राम सिंह, रणसिंह, रामफल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed