फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand raised for improvement in health services

Sonipat News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उठाई मांग

Thu, 20 Jun 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for improvement in health services
पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जेएस पूनिया को मांगपत्र सौंपते जिला पार्षद संजय बड़व
सोनीपत। गांव बड़वासनी में स्वास्थ्य उप केंद्र का भवन बनवाने, जुआं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खाली पदों पर स्टाफ की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। इसको लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने वीरवार को पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जेएस पूनिया को ज्ञापन साैंपा। उन्होंने कहा कि गांव बड़वासनी में स्वास्थ्य उप केंद्र का भवन खंडहर बना है। वहां के स्टाफ कर्मियों को चौपाल में बैठना पड़ रहा है। केंद्र के लिए भवन का निर्माण होने से आम जन को सुविधा मिलेगी। गांव जुआं में शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम से सीएचसी है, जहां पर स्टाफ कम है। करोड़ों रुपये खर्च करने केबाद भी आम जन को सुविधा नहीं मिल पा रही है। अल्ट्रासाउंड व एक्स रे कराने के लिए जुआं व आसपास के लोगों को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाना पड़ रहा है। इस पर निदेशक डॉ. जेएस पूनिया ने जिला पार्षद को जल्द सुविधाएं बढ़वाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed