{"_id":"69ad6071b07c81fa970bab57","slug":"demand-made-to-the-cooperation-minister-to-run-buses-for-the-students-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150572-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सहकारिता मंत्री से की विद्यार्थियों के लिए बस चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सहकारिता मंत्री से की विद्यार्थियों के लिए बस चलवाने की मांग
Sun, 08 Mar 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा को क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान के लिए मांगपत्र सौंपते रक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने शनिवार को लाठ गांव में मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा से मुलाकात कर सरकारी स्कूल तिहाड़ बाघड़ू में डेरा पुरबिया और बाघड़ू गांव से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस चलाने की मांग की।
मनजीत ने कहा कि डेरा पुरबिया और बाघड़ू से स्कूल करीब 5 किलोमीटर दूर है। रास्ता वीरान, दुर्घटना संभावित, असामयिक कृत्य जैसी परिस्थितियां प्रबल है। विद्यार्थी समय पर स्कूल पहुंचने के लिए मजबूरीवश पैदल चलते हैं। बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को सुनकर परिजन बच्चों को बाहर भेजने से डरते हैं।
उन्होंने बताया कि मनोहर लाल अपने मुख्यमंत्री काल में छात्र सुरक्षा योजना के तहत बस चलाए जाने की मंजूरी दे चुके हैं। हालांकि, इसका क्रियान्वयन नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर मांग की जाती है कि जल्द से जल्द इस रूट पर बस का संचालन किया जाए।