{"_id":"6a104b5afc8ca7eff402e3a4","slug":"demand-for-setting-up-of-a-modern-sugar-mill-sugarcane-producing-farmers-met-the-mla-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154374-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आधुनिक चीनी मिल स्थापित करने की मांग, विधायक से मिले गन्ना उत्पादक किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आधुनिक चीनी मिल स्थापित करने की मांग, विधायक से मिले गन्ना उत्पादक किसान
Fri, 22 May 2026 09:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव में विधायक कृष्णा गहलावत से मिलने पहुंचे किसान। स्रोत: प्र
सोनीपत। कामी रोड स्थित द सोनीपत सहकारी चीनी मिल की जर्जर हालत को देखते हुए किसानों ने विधायक कृष्णा गहलावत को ज्ञापन सौंपा और किसानों ने राई क्षेत्र में नया आधुनिक शुगर मिल स्थापित करने की मांग उठाई है। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
किसानों ने विधायक को बताया कि सहकारी शुगर मिल की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। पिछले पेराई सीजन में तकनीकी खामियों के चलते मिल लंबे समय तक बंद रही थी। इसके कारण किसानों को अपना गन्ना दूसरे जिलों की मिल में ले जाना पड़ा जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों ने मांग की कि पेराई सीजन शुरू होने से पहले मिल की मरम्मत का कार्य पूरी तरह पूरा कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मौजूदा शुगर मिल काफी पुरानी होने के साथ उसकी पेराई क्षमता भी कम है जबकि राई और सोनीपत क्षेत्र में गन्ने की पैदावार लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों के हित में क्षेत्र में एक नए और अत्याधुनिक शुगर मिल की स्थापना जरूरी हो गई है।
विज्ञापन
विधायक कृष्णा गहलावत ने किसानों को भरोसा दिलाया कि अन्नदाताओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिल की समय पर मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे और नए शुगर मिल के निर्माण की मांग को प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, मिल के पूर्व डायरेक्टर सुरेश, सुरेंद्र, प्रदीप, सुरेंद्र मुकीमपुर, अमरजीत, अमित, चिंटू, दीपक, अंकित, कृष्ण मुरथल भी मौजूद रहे।