फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for restoration of abolished posts, health workers raised demand

Sonipat News: समाप्त किए गए पदों को बहाल करने की मांग, स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाई मांग

Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of abolished posts, health workers raised demand
सोनीपत। एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष व महिला) काडर के पदों में कटौती किए जाने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर रोष जताया। उन्होंने सिविल सर्जन को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विधायक मोहनलाल बड़ौली के भाई माईराम कौशिक को ज्ञापन सौंपकर समाप्त किए गए पदों को बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश वित्त सचिव रणधीर चहल, प्रदेश महासचिव सतपाल खासा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग में मानदंड तय किए गए हैं। पहले से स्वीकृत एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष व महिला) काडर के पदों में कटौती की गई है। सोनीपत की घनी आबादी मानदंड को दरकिनार करते हुए एक एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष ) व छह एमपीएचडब्ल्यू (महिला) के पद छोड़कर सभी पदों को समाप्त कर दिया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। उनकी मांग है कि समाप्त किए गए पदों को बहाल किया जाए। इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को तबादला न किया जाए। अन्यथा वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान बलबीर सिंह, वीरेंद्र नैन, शैलेंद्र, महासचिव मनोज, रामऋषि हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed