फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for posthumous Tenzing Norgay Award to Nitish Dahiya and Savita Kanswal

Sonipat News: नीतीश दहिया और सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नाेर्गे अवॉर्ड देने की मांग

Sat, 15 Jul 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for posthumous Tenzing Norgay Award to Nitish Dahiya and Savita Kanswal
फोटो 02. नून पर्वत से पर्वतारोही नितिश दहिया व सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नाेर्गे अवॉर्ड
खरखौदा। गत वर्ष हिमस्खलन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले मटिंडू निवासी नीतीश दहिया और उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गांव लौंथरू निवासी सविता कंसवाल को तेनजिंग नोर्गे अवाॅर्ड देने की मांग की गई है। रोहतक के गांव खरक जाटान निवासी व चंडीगढ़ पुलिस से सेवारत पर्वतारोही सचिन कुमार ने नून पर्वत से इसकी मांग उठाई है।
विज्ञापन

पर्वतारोही सचिन कुमार का कहना है कि वह भारतीय माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से इंडो-यूएसए टीम के माउंट नून अभियान में लायजन ऑफिसर (संपर्क अधिकारी) नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में उन्होंने एक नई मुहिम चलाई है। जिसके तहत बीते वर्ष नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवांस कोर्स के दौरान हिमस्खलन में मारे गए 29 पर्वतारोहियों में से दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोही नीतीश कुमार दहिया व सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे अवाॅर्ड से सम्मानित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण व नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सभी उच्च अधिकारियों से मांग की कि दोनों को मरणोपरांत इस साल का तेनजिंग नाेर्गे अवाॅर्ड दिया जाए। मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मांग की गई कि वह केंद्र सरकार से इस मामले में सिफारिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोच्च साहसिक खेल पुरस्कार है यह अवाॅर्ड
तेनजिंग नोर्गे अवॉर्ड पहले राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता था। यह देश का सर्वोच्च साहसिक खेल पुरस्कार है। जिसे तेनजिंग नाेर्गे के नाम पर रखा गया है, जो 1953 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़े थे।

फोटो 02. नून पर्वत से पर्वतारोही नितिश दहिया व सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नाेर्गे अवॉर्ड

फोटो 02. नून पर्वत से पर्वतारोही नितिश दहिया व सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नाेर्गे अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed