फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for a permanent solution to the old ROB

Sonipat News: पुराने आरओबी का स्थायी समाधान करवाने की मांग

Sun, 29 Dec 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for a permanent solution to the old ROB
सोनीपत। जिला व्यापार मंडल ने रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। सरकार से मांग की गई है कि पुराने आरओबी की या तो मरम्मत करवाई जाए, अन्यथा इसका दोबारा निर्माण करवाकर वाहनों का आवागमन शुरू करवाया जाए। पुराने आरओबी पर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन संजय वर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से रोहतक रोड स्थित पुराने आरओबी पर करीब 13 दिन से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। इस मार्ग पर अनाज मंडी, औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ खाटू श्याम मंदिर है। साथ ही खरखौदा आने-जाने वाले वाहन चालकों को इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है। पुराना आरओबी बंद होने से नए आरओबी पर वाहन चालकों का आवागमन बढ़ गया है। ऐसे में नए आरओबी पर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। 15 दिसंबर को पुराने आरओबी के पास खंभे लगाकर व बड़ा पत्थर रखकर मार्ग को चार पहिया वाहनों के लिए बंद किया गया था। इसके बाद से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे पहले भी पुराने आरओबी को कंडम घोषित कर कई बार बंद किया जा चुका है। जिला व्यापार मंडल की मांग है कि आरओबी से वाहनों को आवागमन जल्द शुरू करवाया जाए, ताकि लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन

--
रोहतक रोड स्थित पुराने आरओबी की फिजिबिलिटी जांच करवाई गई है। आरओबी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कितना सुरक्षित है, इसको लेकर आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट का इंतजार है। वर्ष 2023 में सर्वे में आईआईटी टीम ने निरीक्षण के दौरान पुराने आरओबी से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के संकेत दिए थे। रिपोर्ट आने के बाद ही आरओबी से वाहनों के आवागमन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed