फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delivery is taking place in civil hospital with the help of nursing officers since last six months.

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में छह माह से नर्सिंग अधिकारियों के सहारे हो रही डिलिवरी

Fri, 22 Nov 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Delivery is taking place in civil hospital with the help of nursing officers since last six months.
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में छह माह से नर्सिंग अधिकारियों के सहारे डिलिवरी हो रही है। अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ ने छह महीने की डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) और बढ़वा ली है। वह रोहतक के नागरिक अस्पताल में छह महीने से डेपुटेशन है। छह महीने से नागरिक अस्पताल में स्थाई महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर जच्चा-बच्चा वार्ड में हाई रिस्क डिलिवरी को रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में हर माह 170 डिलिवरी हो रही है।
विज्ञापन

उपमंडल नागरिक अस्पताल में सरकार ने डॉ. निशा पहाड़िया की नियुक्ति कर रखी है। छह माह से वह रोहतक के नागरिक अस्पताल में डेपुटेशन पर है। इससे पहले वह तीन महीने के चाइड केयर लीव पर थी। अब फिर से उन्होंने छह माह की डेपुटेशन और बढ़वा ली है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में महिलाओं को लंबे समय तक महिला रोग विशेषज्ञ की कमी खलेगी। हालांकि महिलाओं की डिलिवरी नर्सिंग ऑफिसर करा रही हैं, लेकिन हाई रिस्क डिलिवरी के लिए महिलाओं को रेफर किया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल में डिलिवरी का आंकड़ा कम हो रहा है।
विज्ञापन



अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ छह महीने के डेपुटेशन पर है। जच्चा बच्चा वार्ड में महिलाओं को इसकी कमी खल रही है। जल्द ही अस्पताल की तरफ से जिला मुख्यालय से अनुबंध आधार पर महिला रोग विशेषज्ञ की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed