फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi youth cheated of Rs 1.75 lakh in the name of giving scooter

Sonipat News: स्कूटर देने के नाम पर दिल्ली के युवक से 1.75 लाख की ठगी

Sat, 03 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi youth cheated of Rs 1.75 lakh in the name of giving scooter
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले दिल्ली के युवक को सिंपल एनर्जी स्कूटर देने के नाम पर 1.75 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने गूगल पर नंबर सर्च कर उस पर कॉल की थी। इसके बाद उन्हें स्कूटी देने के नाम पर ठगी की गई। ठग अब भी उनसे एक लाख रुपये मांग रहे हैं। पीड़ित के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के राणा प्रताप बाग निवासी आशीष जैन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते हैं। उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर नंबर सर्च किया था। जिसके लिए सिंपल एनर्जी वन स्कूटर के बारे में पता लगा। उन्होंने नंबर पर बात की तो स्कूटर को बुक करने को कहा गया। उन्होंने 1947 रुपये में स्कूटर बुक करा दिया। उसके बाद किसी अजय ने कॉल कर 20 हजार रुपये जमा कराने को कहा। उन्हें बताया कि वह स्कूटर को दिल्ली भेज देंगे। फिर 68 हजार जमा कराने को कहा और बताया कि पांच हजार अलग से डिस्काउंट मिलेगा। उन्होंने वह भी जमा करा दिए। उसके बाद अलग-अलग चार्ज मांगे गए। उनसे 1.75 लाख रुपये ले लिए गए। अब उनसे फिर से एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि वह पहले लिए रुपये वापस कर देंगे। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने बात करनी बंद कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed