फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi youth arrested with illegal weapons, sent to judicial custody

Sonipat News: अवैध हथियार समेत दिल्ली का युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 30 Sep 2024 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Sep 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi youth arrested with illegal weapons, sent to judicial custody
राई। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के गांव नांगल ठाकरान निवासी रवि उर्फ कैरा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट में नियुक्त मुख्य सिपाही महिपाल रविवार को टीम के साथ मुरथल जीटी रोड पर गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि रवि के पास अवैध हथियार है। वह गोहाना बाईपास के पास जीटी रोड पर खड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें एक युवक दिखाई दिया। तभी पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिल्ली के गांव नांगल ठाकरान निवासी रवि उर्फ कैरा के रूप में दी। पुलिस ने उसे काबू करके तलाशी ली तो उसके पास से दो अवैध पिस्तौल, 20 कारतूस व दो मैगजीन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed