{"_id":"6293ce271849e102eb012bc6","slug":"delhi-police-raids-in-gohana-in-connection-with-human-organ-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मानव अंग तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गोहाना में मारा छापा, दो लोगों को ले गए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मानव अंग तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गोहाना में मारा छापा, दो लोगों को ले गए साथ
Mon, 30 May 2022 01:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 01:18 AM IST
सार
पुलिस टीम गोहाना में श्री रामचंद्रा अस्पताल में पहुंची थी। पुलिस ने अस्पताल से सामान जब्त किया है। दो लोगों को अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
गोहाना में अस्पताल पर छापा मारने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की टीम ने मानव अंग तस्करी के मामले में रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में पानीपत रोड स्थित श्री रामचंद्रा अस्पताल में छापा मारा। पुलिस ने अस्पताल से सामान जब्त किया और अस्पताल के संचालक समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई। अस्पताल संचालक की भूमिका के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली के हौज थाना की पुलिस मानव अंग तस्करी के मामले में शिकायतकर्ता को साथ लेकर रविवार सुबह गोहाना पहुंची। पुलिस के साथ एफएसएल और लैब विशेषज्ञों की टीम भी रही। स्थानीय पुलिस की सहायता से श्री रामचंद्रा अस्पताल में छापा मारा। जांच देर शाम तक चली। पुलिस ने अस्पताल में उपकरणों और रिकॉर्ड को बारीकी से खंगाला।
विज्ञापन
टीम ने अस्पताल से विभिन्न तरह का सामान जब्त किया। पुलिस अस्पताल के संचालक डॉ. सोनू रोहिल्ला और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई। दिल्ली पुलिस की टीम अस्पताल के बाद एक होटल में भी गई। बताया गया है कि इस मामले में शामिल व्यक्ति घटना के दौरान होटल में रखा था।
विज्ञापन
होटल से व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई गई। दिल्ली पुलिस ने किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत नहीं की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के लोगों की भीड़ लगी रही। लोग बता रहे थे अस्पताल में रात को लोगों का आना-जाना होता था। करीब दो साल पहले अस्पताल शुरू किया गया था।