{"_id":"6457fc61b42c50629b04e2e6","slug":"delhi-police-on-alert-investigation-done-at-singhu-border-sonipat-news-c-17-1-146202-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, सिंघु बॉर्डर पर नाका लगा की गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, सिंघु बॉर्डर पर नाका लगा की गई जांच
Mon, 08 May 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो :17: सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर तैनात सोनीपत पुलिस के जवान। संवाद
राई। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग के लिए दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस से हुई झड़प के बाद हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। रविवार को किसानों और खापों के समर्थन की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर रही।
दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर नाका लगा वाहनों को जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया। वाहनों की जांच की वजह से दिनभर कुंडली बॉर्डर पर जाम लगा रहा। पुलिस को वाहनों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जंतर-मंतर पर ओलंपियन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक व विनेश फोगाट लगातार धरना दे रहे हैं। 3 मई की रात को पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की झड़प के बाद उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। पंजाब और हरियाणा के किसानों व खापों के रविवार को दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट रही। पंजाब और हरियाणा के किसानों व खाप प्रतिनिधियों के दिल्ली में पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
बॉर्डर पर दिखे वाटर कैनन, रेत के डंपर और क्रेन
सिंघु बॉर्डर पर सुबह से ही पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। बैरिकेड की तीन लेन बनाई गई थी। वहीं काफी संख्या में बैरिकेड लाकर खड़े किए गए थे। बैरिकेड के साथ ही वहां पर दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन खड़ी की थी। इसके साथ ही रेत से भरकर डंपर खड़े किए गए थे। पुलिस ने वहां पर क्रेन भी खड़ी कर रखी थी। हालांकि सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों व खाप प्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने के चलते दिनभर शांति बनी रही। वहीं सोनीपत पुलिस भी अलर्ट रही। इंस्पेक्टर जोगेंद्र ग्रेवाल के नेतृत्व में 100 जवानों की कंपनी को तैनात किया गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को तैनात किया गया है।
डेढ़ किलोमीटर तक रेंगते रहे वाहन
दिल्ली पुलिस की तरफ से सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की जांच के कारण नेशनल हाईवे-44 पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते हुए दिल्ली की सीमा में पहुंचे। नेशनल हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। दिल्ली पुलिस के साथ ही सोनीपत पुलिस भी वाहनों को निकालने में लगी रही। कुंडली बॉर्डर के साथ ही वाहनों को अन्य संपर्क मार्गों से भेजा गया, जिसके चलते सफियाबाद व औचंदी बॉर्डर पर भी वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस को वाहनों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।