{"_id":"6aa7110cca7ee1ac9a084ade","slug":"delhi-kalka-express-cancelled-passenger-woes-to-continue-until-october-15-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160447-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली-कालका एक्सप्रेस रद्द, 15 अक्तूबर तक बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली-कालका एक्सप्रेस रद्द, 15 अक्तूबर तक बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली जंक्शन से कालका के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14331 के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने इस ट्रेन को 15 अक्तूबर तक रद्द कर दिया है। शाम के समय दिल्ली से कालका की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक थी। ट्रेन के रद्द होने से सोनीपत समेत बीच के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को अब दूसरे विकल्प तलाशने पड़ेंगे।
यह ट्रेन शाम के समय दिल्ली से रवाना होकर हरियाणा के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए कालका की ओर जाती थी। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी सुविधा मिलती थी। खासकर दिल्ली से लौटने वाले यात्रियों के लिए शाम के समय यह ट्रेन उपयोगी थी। चंडीगढ़ स्टेशन पर 9 सितंबर से 15 अक्तूबर तक अलग-अलग चरणों में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान पुराने फुट ओवरब्रिज के गर्डर हटाने और नए थ्रू-रूफ की लॉन्चिंग सहित स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते पुरानी दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।
यात्रियों के अनुसार शाम के समय दिल्ली और हरियाणा के बीच चलने वाली ट्रेनों में पहले ही काफी भीड़ रहती है। ऐसे में करीब एक महीने तक एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों को अन्य ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इससे यात्रा के दौरान भीड़ और परेशानी दोनों बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के रद्द रहने की अवधि लंबी होने के कारण यात्रियों को 15 अक्तूबर तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। 16 अक्तूबर से ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल