फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi inspector also arrested and suspended for taking 30 lakh bribe

Sonipat News: 30 लाख रिश्वत लेने के मामले में दिल्ली का इंस्पेक्टर भी गिरफ्तार, निलंबित

Sun, 03 Aug 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi inspector also arrested and suspended for taking 30 lakh bribe
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), रोहतक की टीम ने मुकदमे से धारा हटाने और दूसरा मुकदमा निरस्त करने के नाम पर 30 लाख रुपये लेने के मामले में निजी स्कूल क्लर्क को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार रात को ही इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसीबी रोहतक की इंस्पेक्टर प्रमिला ने बताया था कि गांव बड़वासनी निवासी विपिन ने शिकायत दी थी कि उनके रिश्तेदार दिल्ली के नरेला निवासी प्रवीन लाकड़ा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका नरेला के ही प्रवीन गुप्ता से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

प्रवीन गुप्ता ने उनके रिश्तेदार प्रवीन लाकड़ा के खिलाफ अलीपुर थाना में जबरन रुपये मांगने व मारपीट के दो मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। मामलों की जांच दिल्ली की डिवीजनल इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर सुनील जैन के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि सुनील जैन ने अगस्त, 2024 में दर्ज जबरन रुपये मांगने के मामले में धारा हटाने और अप्रैल 2025 में दर्ज मारपीट के मामले को निरस्त करने के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग की थी। दोनों के बीच 70 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विपिन ने बताया था कि सुनील जैन के भाई का सोनीपत में स्कूल है। रिश्वत के 30 लाख रुपये लेकर सोनीपत के गांव जाहरी के पास स्कूल में बुलाया गया था। शुक्रवार शाम को रिश्वत के 30 लाख रुपये लेकर विपिन जाहरी चौक के पास स्थित स्कूल में आया था।
यहां स्कूल में कार्यरत क्लर्क संदीप को इंस्पेक्टर सुनील जैन के नाम पर रिश्वत के 30 लाख रुपये दिए गए थे। संदीप रोहतक के रुड़की गांव का रहने वाला है। इंस्पेक्टर प्रमिला की टीम ने संदीप को गिरफ्तार कर बोरे में भरी रिश्वत की राशि बरामद कर ली थी।
देर रात डीएसपी रोहतक सोमबीर सिंह की टीम ने इंस्पेक्टर सुनील जैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।




--------------
26 जुलाई को रिश्वत का हुआ सौदा

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि वह पहले दिल्ली कोर्ट में इंस्पेक्टर सुनील से मिले थे। फिर 25 जुलाई को यूनिट के पास मिले। तब एक करोड़ की मांग की गई थी। उन्होंने इंस्पेक्टर को राशि ज्यादा होने के बारे में कहा था। 26 जुलाई को 70 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed