फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi belongs to Haryana, the Chief Minister will also be from here: Bhupinder Singh Hooda

दिल्ली हरियाणा की, मुख्यमंत्री भी यहीं से बनेगा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi belongs to Haryana, the Chief Minister will also be from here: Bhupinder Singh Hooda
फोटो 29- सोनीपत के गोहाना के शिव नगर में कांग्रेस नेत्री कमला भावड़ के निवास पर पत्रकारों से बा - फोटो : 1
गोहाना। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस एक विचाराधारा है और पूरी तरह से मजबूत है। कांग्रेस अब निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के बारे में कहा कि वह जैसे आए थे, वैसे ही जा रहे हैं।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को गोहाना के शिव नगर में कांग्रेस नेत्री कमला भावड़ के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कमला के पौत्र मोहित का विवाह होने पर उन्हें आशीर्वाद दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय को लेकर कांग्रेस नगर निगम व नगर परिषद के चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवार खड़े किए जा चुके हैं। कांग्रेस निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। भूपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली में मूल रूप से हरियाणा की रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने पर कहा कि दिल्ली हरियाणा की है। ऐसे में दिल्ली में मुख्यमंत्री भी हरियाणा से ही बनेगा। बरोदा हलका से विधायक इंदूराज नरवाल, गोहाना हलका के पूर्व विधायक जगबीर सिंह मलिक, जगदीश भावड़, अनूप मलिक, राजकुमार शर्मा व जितेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed