{"_id":"67b77b3e6bc217405707d149","slug":"delhi-ambala-1936-kilometer-railway-corridor-will-be-made-four-lane-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132580-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली-अंबाला 193.6 किलोमीटर रेलवे कॉरिडोर को किया जाएगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली-अंबाला 193.6 किलोमीटर रेलवे कॉरिडोर को किया जाएगा फोरलेन
Fri, 21 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में रेलवे कॉरिडोर के विस्तार को लेकर बैठक करते
- फोटो : udhampur
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर बढ़ती भीड़ व यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मंत्रालय की ओर से दिल्ली से अंबाला तक करीब 193.6 किलोमीटर के रेलवे कॉरिडोर विस्तार करने का निर्णय लिया है। दिल्ली-अंबाला रेलवे कॉरिडोर के विस्तार को लेकर रेलवे अधिकारियों की ओर से योजना तैयार की जा रही है। इस योजना पर कुल 7 हजार 74 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों ने रेलवे कॉरिडोर के विस्तार को लेकर वीरवार को गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली से अंबाला तक के रेलवे कॉरिडोर को फोरलेन किया जाएगा। फिलहाल वर्तमान में दिल्ली-अंबाला रूट पर दो लाइन हैं। करीब एक दशक में दिल्ली-अंबाला रूट पर करीब 40 फीसदी यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। जिले की बात करें तो केवल सोनीपत स्टेशन से करीब 40 हजार यात्री रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन कर रहे हैं। सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के साथ कर्मचारियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा है।
अंडरपास के बजाय रेलवे फ्लाईओवर बनाने का रखा प्रस्ताव
उपायुक्त बताया कि दिल्ली से अंबाला के बीच स्थित 32 स्टेशनों पर कार्य किया जाएगा। इस योजना पर कुल 7 हजार 74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसे चार साल में पूरा किया जाएगा। उपायुक्त ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि इस रेलवे लाइन पर स्थित रेलवे अंडरपास के बजाय रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जाए। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित, एसडीएम सुभाष चंद्र, गोहाना एसडीएम अंजली श्रोत्रिय, एसडीएम डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल, एसीपी राहुल देव व मलकीत सिंह मौजूद रहे।