फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deepak won bronze and Sumit won silver medal in Under-20 World Wrestling Championship

Sonipat News: अंडर-20 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में दीपक ने कांस्य और सुमित ने रजत पदक जीता

Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Deepak won bronze and Sumit won silver medal in Under-20 World Wrestling Championship
सोनीपत। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों का जलवा बरकरार है। जॉर्डन के अम्मान शहर में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में 13वां पदक भी हरियाणा के पहलवान दीपक पूनिया ने जीता है। इसके साथ ही हरियाणा के सुमित ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में भाग ले रहे 30 सदस्यीय दल में 24 पहलवान हरियाणा से हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के 46वें संस्करण में ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबलों में झज्जर निवासी दीपक पूनिया (77) ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा झज्जर के ही सुमित (60) फाइनल में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में देश के 14 पदक पक्के हो गए हैं। इससे पहले झज्जर के मोहित (हरियाणा, 61), अंतिम पंघाल (हरियाणा, 53), सविता (हरियाणा, 62) व प्रिया (हरियाणा, 76) ने स्वर्ण, अंतिम (हरियाणा, 65) व सागर जागलान (79) ने रजत, रीना (हरियाणा, 57), आरजू (हरियाणा, 68) व हर्षिता (हरियाणा, 72), जयदीप (74), दीपक चहल (97) व रजत रुहिल (125) ने कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed